राजनीति

Voter Adhikar Yatra: वोटर अधिकार यात्रा के जरिए वोट चोरी के खिलाफ सीधी लड़ाई शुरू करेंगे: राहुल गांधी

Voter Adhikar Yatra: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को कहा कि 17 अगस्त को वह अपनी वोटर अधिकार यात्रा के जरिये कथित वोट चोरी के खिलाफ बिहार की धरती से सीधी लड़ाई शुरू करेंगे।

यह भी कहा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने यह भी कहा कि यह केवल एक चुनावी मुद्दा नहीं बल्कि लोकतंत्र, संविधान और एक व्यक्ति, एक वोट के सिद्धांत की रक्षा का निर्णायक संग्राम है।

लोकतंत्र की रक्षा के लिए लोगों को वोट चोरी के खिलाफ राहुल के अभियान का समर्थन करना चाहिए: जीतू पटवारी
मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बृहस्पतिवार को कहा कि लोग अगर लोकतंत्र की रक्षा करना और तानाशाही को रोकना चाहते हैं, तो उन्हें वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना होगा।

यह दावा किया
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष गांधी ने 2024 के लोकसभा चुनाव के आंकड़ों का हवाला देते हुए पिछले बृहस्पतिवार को दावा किया था कि कर्नाटक में बेंगलुरु मध्य लोकसभा सीट के महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र में एक लाख से अधिक मतों की चोरी की गई, जिसके परिणामस्वरूप कांग्रेस उम्मीदवार को 32 हजार वोटों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button