देश-दुनिया

Ram Setu: रामसेतु के दर्शन पाकर धन्य हो गया: नरेंद्र मोदी

Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को श्रीलंका से भारत लौटते समय विमान से रामसेतु के दर्शन किए। मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि कुछ देर पहले श्रीलंका से लौटते समय मुझे रामसेतु के दर्शन का सौभाग्य मिला। दैवीय संयोग से, यह उसी समय हुआ जब अयोध्या में सूर्य तिलक हो रहा था।

सब पर बनी रहे राम की कृपया
मोदी ने कहा कि दोनों के दर्शन पाकर धन्य हो गया। प्रभु श्रीराम हम सभी को जोड़ने वाली शक्ति हैं। उनकी कृपा सदैव हम पर बनी रहे।

ये है मान्यता
मान्यता है कि भगवान राम और उनकी वानर सेना ने रावण का वध करने के लिए लंका जाने के वास्ते जो पुल बनाया था, रामसेतु उसी का हिस्सा है।

मोदी ने तमिलनाडु में नए पंबन पुल का किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को रामेश्वरम द्वीप और भूमि क्षेत्र के बीच रेल संपर्क की सुविधा प्रदान करने वाले पंबन समुद्री पुल का उद्घाटन किया और यहां नयी रामेश्वरम-तांबरम (चेन्नई) ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने एक तटरक्षक पोत को भी हरी झंडी दिखाई जो पुल के नीचे से गुजरा। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button