देश-दुनिया

Air Pollution: दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण उपाय लागू होने से दिहाड़ी मजदूरों के सामने रोजी-रोटी का संकट गहराया

दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में वायु प्रदूषण के स्तर में कमी लाने के लिए लगाए गए प्रतिबंधों से निर्माण गतिविधियों में शामिल दिहाड़ी मजदूरों के सामने रोजी-रोटी का संकट गहरा गया है। दिहाड़ी मजदूरों का कहना है कि प्रदूषण नियंत्रण उपाय लागू होने से उन्हें डर है कि उनके लिए अपने बच्चों की खातिर भोजन की व्यवस्था करना मुश्किल हो जाएगा।

दिल्ली-एनसीआर राज्यों में लागू हो ग्रैप-4, एक्यूआई 450 से नीचे जाने पर भी प्रतिबंध रहेंगे: न्यायालय
प्रदूषण में चिंताजनक वृद्धि रोकने के लिए कड़े कदम उठाने में विलंब पर नाराजगी जाहिर करते हुए उच्चतम न्यायालय ने दिल्ली-एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) राज्यों को ग्रैप-4 के तहत प्रतिबंध लागू करने के लिए तुरंत टीम गठित करने का सोमवार को निर्देश दिया और कहा कि एक्यूआई (वायु गुणवत्ता सूचकांक) 450 से नीचे होने पर भी ये प्रतिबंध लागू रहेंगे।

वायु गुणवत्ता खराब होने के कारण डीयू, जेएनयू ने प्रत्यक्ष कक्षाएं स्थगित कीं
राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता के बिगड़ते स्तर के बीच दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने 23 नवंबर तक और जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) ने 22 नवंबर तक ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने की घोषणा की। यह निर्णय ऐसे समय में लिया गया है जब दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) “खतरनाक रूप से उच्च” स्तर पर पहुंच गया है, जिससे स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। शाम चार बजे दिल्ली में एक्यूआई 494 था।

वायु प्रदूषण: उत्तर प्रदेश के एनसीआर जिलों के सभी स्कूलों में कक्षाएं ऑनलाइन माध्यम से होंगी
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में आने वाले पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी आठ जिलों में वायु प्रदूषण के मद्देनजर सभी स्कूलों को कक्षाएं ऑनलाइन माध्यम से संचालित करने का आदेश दिया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।जिन जिलों में भौतिक कक्षाएं स्थगित की गई हैं, उनमें मेरठ मंडल के सभी छह जिले मेरठ गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, बागपत और हापुड़ के अलावा मुजफ्फरनगर और शामली भी शामिल हैं।

वायु प्रदूषण के कारण नोएडा, गाजियाबाद के स्कूलों को ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने का आदेश
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) जिला प्रशासन ने सोमवार रात को सभी विद्यालयों में 12वीं कक्षा तक की प्रत्यक्ष कक्षाएं स्थगित करने का आदेश दिया और कहा कि क्षेत्र में खराब वायु गुणवत्ता के कारण पढ़ाई ऑनलाइन जारी रहेगी। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में ‘चरणबद्ध प्रतिक्रिया कार्य योजना’ (जीआरएपी) का चौथा चरण लागू होने के बाद यह निर्णय आया है। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button