राजनीति
Inflation: महंगाई ने लोगों की रसोई का बजट बिगाड़ा, कुंभकरण की नींद सो रही सरकार: राहुल गांधी

Delhi News: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul gandhi) ने सब्जियों की कीमतों में उछाल को लेकर मंगलवार को सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि आम लोगों की रसोई का बजट बिगड़ गया है, लेकिन सरकार कुंभकरण की नींद सोई हुई है।
राहुल गांधी ने दिल्ली के कालकाजी इलाके की एक सब्जी मंडी का दौरा किया था। उन्होंने इस दौरे का एक वीडियो मंगलवार को अपने विभिन्न सोशल मीडिया हैंडल पर जारी किया। (भाषा)



