राजनीति
West Bengal Election: पश्चिम बंगाल में राजगंज से टीएमसी विधायक खगेश्वर रॉय ने टिकट नहीं मिलने के बाद पार्टी पद से दिया इस्तीफा

Khageshwar Roy: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में राजगंज विधानसभा क्षेत्र से टिकट नहीं मिलने के बाद विधायक खगेश्वर रॉय ने जलपाईगुड़ी जिले से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया, जिसके बाद पार्टी के भीतर असंतोष के संकेत दिखाई देने लगे हैं।
पार्टी की हार की भविष्यवाणी की
जलपाईगुड़ी के राजगंज से तीन बार विधायक रह चुके खगेश्वर रॉय ने एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता स्वप्ना बर्मन को इस सीट से मैदान में उतारे जाने के बाद पार्टी की हार की भविष्यवाणी की। (भाषा)



