राजनीति

Assam Election: कांग्रेस नेता एवं सांसद प्रद्युत बोरदोलाई भाजपा में शामिल

Pradyut Bordoloi: कांग्रेस नेता एवं लोकसभा सदस्य प्रद्युत बोरदोलोई असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अन्य नेताओं की मौजूदगी में बुधवार को यहां भाजपा में शामिल हो गए। असम में नौ अप्रैल को विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतदान होगा। चार मई को मतगणना होगी।

मंगलवार को दिया था कांग्रेस से इस्तीफा
प्रद्युत बोरदोलोई ने कांग्रेस से मंगलवार को इस्तीफा दे दिया था। कांग्रेस की प्रदेश इकाई में मीडिया विभाग के अध्यक्ष बेदब्रत बोरा ने से कहा कि बोरदोलोई ने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भेजा है।

प्रद्युत बोरदोलोइ का इस्तीफा दुर्भाग्यपूर्ण, काश बातचीत का मौका मिलता: प्रियंका गांधी
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने असम से पार्टी के लोकसभा सदस्य प्रद्युत बोरदोलोइ के इस्तीफे को बुधवार को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया और कहा कि वह एक सीट पर टिकट को लेकर नाराज थे तथा उनसे बातचीत का मौका नहीं मिला। गौरतलब है कि असम में इससे पहले भी कई अन्य नेता कांग्रेस से इस्तीफा दे चुके हैं। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button