देश-दुनिया

PM Modi Malaysia Visit: रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने के लिए पीएम मोदी दो दिवसीय मलेशिया यात्रा पर रवाना

Narendra Modi Malaysia Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को मलेशिया की दो दिवसीय यात्रा पर रवाना हो गए, जिसका उद्देश्य दक्षिण-पूर्व एशियाई देश के साथ भारत की व्यापक रणनीतिक साझेदारी को उल्लेखनीय रूप से बढ़ाना है।

दोस्त प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के बुलावे पर मैं मलेशिया जा रहा हूंः पीएम मोदी
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि मेरे दोस्त प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के बुलावे पर मैं मलेशिया जा रहा हूं, एक ऐसा देश जिसके साथ भारत के रिश्ते बहुत गहरे और व्यापक हैं। यह दौरा हमारी व्यापक रणनीतिक साझेदारी को मज़बूत करेगा और सभी सेक्टरों में सहयोग बढ़ाएगा। मलेशिया में एक जीवंत भारतीय समुदाय रहता है। कुआलालंपुर में आज के कम्युनिटी प्रोग्राम का इंतजार है, जहां मुझे अपने समुदाय के लोगों से बातचीत करने का मौका मिलेगा।

पीएम मोदी बोले, हमारा लक्ष्य मलेशिया के साथ रक्षा व आर्थिक संबंधों को और मजबूत करना है
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत मलेशिया के साथ रक्षा एवं सुरक्षा संबंधों को मजबूत करने तथा आर्थिक और नवोन्मेष के क्षेत्र में साझेदारी को बढ़ाने पर विचार कर रहा है।

मलेशिया में प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के दौरान नृत्य प्रदर्शन में रिकॉर्ड बनाने की तैयारी
मलेशिया में रहने वाले भारतीय समुदाय के लोग शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भव्य स्वागत कार्यक्रम के दौरान एक बड़े नृत्य प्रदर्शन के जरिए ‘मलेशियन बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में जगह बनाने की तैयारी कर रहे हैं। सबकी नजर पीएम मोदी के मलेशिया दौरे पर है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button