देश-दुनिया

Parliament Attack: संसद पर हमले की 24वीं बरसी पर पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Parliament Attack: संसद पर आतंकी हमले की 24वीं बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सोनिया गांधी और राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

शहीदों को किया नमन
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि इस दिन हमारा देश उन लोगों को याद करता है, जिन्होंने 2001 में हमारी संसद पर हुए भयानक हमले में अपनी जान दे दी थी। गंभीर खतरे के सामने, उनकी हिम्मत, सतर्कता और ड्यूटी के प्रति अटूट भावना कमाल की थी। भारत उनके सबसे बड़े बलिदान के लिए हमेशा उनका शुक्रगुजार रहेगा।

राहुल गांधी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि
राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा कि संसद भवन पर 2001 में हुए दुस्साहसी आतंकवादी हमले के दौरान देश के सम्मान की रक्षा करने वाले शहीद जवानों को कोटि कोटि नमन और विनम्र श्रद्धांजलि। भारत आपका यह बलिदान हमेशा याद रखेगा और इससे देशप्रेम की प्रेरणा लेता रहेगा।

13 दिसंबर: संसद पर कायराना आतंकवादी हमले का दिन
13 दिसंबर का दिन इतिहास में देश-विदेश की कई बड़ी घटनाओं के साथ दर्ज है। 2001 में 13 दिसंबर की सुबह आतंक का काला साया देश के लोकतंत्र की दहलीज तक आ पहुंचा था। देश की राजधानी के बेहद महफूज माने जाने वाले इलाके में शान से खड़े संसद भवन में घुसने के लिए आतंकवादियों ने सफेद रंग की एम्बेसडर का इस्तेमाल किया और सुरक्षाकर्मियों की आंखों में धूल झोंकने में कामयाब रहे, लेकिन उनके कदम लोकतंत्र के मंदिर को अपवित्र कर पाते उससे पहले ही सुरक्षा बलों ने उन्हें ढेर कर दिया।

13 दिसंबर का इतिहास
13 दिसंबर का दिन आतंकवाद से जुड़ी एक अन्य घटना का भी गवाह है। 1989 में आतंकवादियों ने जेल में बंद अपने कुछ साथियों को रिहा कराने के लिए देश के तत्कालीन गृह मंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की पुत्री का अपहरण कर लिया था। सरकार ने 13 दिसंबर को आतंकवादियों की मांग को स्वीकार करते हुए उनके पांच साथियों को रिहा कर दिया। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button