देश-दुनिया

Somnath Festival: पीएम मोदी बोले, सोमनाथ पर्व उनकी याद में मनाया जाता है जिन्होंने सिद्धांतों व मूल्यों से कभी समझौता नहीं किया

Somnath Swabhiman Festival: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि बृहस्पतिवार से शुरू होने वाला सोमनाथ स्वाभिमान पर्व भारत माता के उन असंख्य सपूतों को स्मरण करने का पर्व है, जिन्होंने कभी अपने सिद्धांतों और मूल्यों से समझौता नहीं किया।

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का शुभारंभ
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि जय सोमनाथ। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का आज से शुभारंभ हो रहा है। एक हजार वर्ष पूर्व जनवरी 1026 में सोमनाथ मंदिर ने अपने इतिहास का पहला आक्रमण झेला था। साल 1026 का आक्रमण और उसके बाद हुए अनेक हमले भी हमारी शाश्वत आस्था को डिगा नहीं सके। बल्कि इनसे भारत की सांस्कृतिक एकता की भावना और सशक्त हुई और सोमनाथ का बार-बार पुनरुद्धार होता रहा। मैं सोमनाथ की अपनी पिछली यात्राओं की कुछ तस्वीरें साझा कर रहा हूं। यदि आप भी सोमनाथ गए हैं, तो अपनी तस्वीरें शेयर करें। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button