राजनीति

UP Politics: अखिलेश यादव बोले, भाजपा ने अगर वोट बनाने में हेराफेरी की तो संबंधित लोगों के खिलाफ दर्ज कराई जाएगी प्राथमिकी

UP News: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया में धांधली का आरोप लगाया।अखिलेश यादव ने कहा कि सत्तारूढ़ दल के लोगों ने अगर वोट बनाने में हेराफेरी की, तो फर्जी वोट बनवाने वालों, अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी जाएगी।

कहा, मतदाता सूची की एसआईआर प्रक्रिया में धांधली करना चाहती है भाजपा
लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा मतदाता सूची की एसआईआर प्रक्रिया में धांधली करना चाहती है।

साजिशों से सावधान रहने की अपील की
अखिलेश यादव ने कहा कि एफआईआर का प्रारूप समाजवादी पार्टी के सभी बीएलए और बूथ प्रभारियों को भेजा जा रहा है।2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ता एकजुट होकर घर-घर जाएं और लोगों से संपर्क कर पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को बताएं। प्रदेश की जनता से भाजपा की साजिशों से सावधान रहने की अपील की। कहा कि प्रदेश की जनता और मतदाता भाजपा के साथ नहीं है। भाजपा भूमाफिया की भूमिका में है। प्रदेश भर में सरकारी और गरीबों की जमीनों पर भाजपाई अवैध रूप से कब्जा कर रहे हैं। भ्रष्टाचार और लूट चरम पर है। हर विभाग में भ्रष्टाचार हो रहा है। भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार की इंतिहा कर दी है। 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा का पता नहीं चलेगा।

कहा, मतदाताओं की संख्या का आंकड़ा अलग-अलग क्यों है ?
अखिलेश यादव ने कहा कि मतदाता सूची के लिए किया जा रहा एसआईआर ही एनआरसी है। जो काम गृह मंत्रालय का था उसे भाजपा सरकार चुनाव आयोग से करा रही है। एसआईआर के बाद भी मतदाता सूची में तमाम खामियां सामने आ रही है। मुख्यमंत्री ने खुद स्वीकार किया है कि चार करोड़ वोट कट रहे हैं। भाजपा मतदाता सूची में हेराफेरी का प्रयास कर रही है। मतदाता सूची को लेकर केंद्रीय और राज्य निर्वाचन आयोग के आंकड़ों में भारी अंतर है। केंद्रीय निर्वाचन आयोग के अनुसार, मतदाता सूची में 12 करोड़ 56 लाख मतदाता है, वहीं राज्य निर्वाचन आयोग की मतदाता सूची में 12 करोड़ 69 लाख मतदाता तो सिर्फ ग्रामीण क्षेत्रों में है। इसमें शहरी मतदाताओं की संख्या जोड़ने पर कुल वोटर 17 करोड़ से ज्यादा हो रहे है। आखिर ऐसा कैसे हो रहा है कि मतदाता सूची बनाने वाले बीएलओ और अधिकारी-कर्मचारी जब वही है तो मतदाताओं की संख्या का आंकड़ा अलग-अलग क्यों है ?

2027 में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प दोहराया
इस अवसर पर मौजूद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने 2027 में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प दोहराया। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button