क्राइम

Rape Case: पत्नी संग दुष्कर्म कराने वाले को हो सकती है 20 वर्ष की कैद

फ्रांस (France) में पति (Husband) और उसके सहयोग से पत्नी (Wife) के साथ दुष्कर्म (Rape) करने वाले दर्जनों लोगों के खिलाफ न्यायालय में मुकदमे शुरू हो गए हैं। महिला को उसका पति नशीली दवाएं देता था और उसके बाद अर्धचेतन अवस्था में अन्य पुरुषों से पत्नी के साथ दुष्कर्म करवाता था। यह सिलसिला करीब दस वर्षों तक चला। इस मामले में 71 वर्षीय डोमिनिक पेलिकोट और 50 लोगों पर मुकदमा शुरू हो गया है। न्यायालय उन्हें 20 वर्ष के कारावास की सजा सुना सकती है।

खुद पर आरोप स्वीकारे पेलिकोट ने
गत शनिवार को पेलिकोट ने न्यायालय में अपने किए पर पछताते हुए खुद पर लगे आरोपों को स्वीकार किया। कहा कि उसके अपराध में शामिल लोगों को भी पता था कि वे क्या कर रहे हैं। वह उन्हें प्रोवेंस स्थित अपने घर में बुलाता था और वहां पर अपनी अर्धचेतन पत्नी के साथ दुष्कर्म करने के लिए प्रेरित करता था। यह सिलसिला 2011 से 2020 तक चला।

पत्नी ने लिया तलाक
बाद में इस कृत्य का पता चलने पर पत्नी ने उससे तलाक ले लिया। मामले की जांच में पुलिस को पेलिकोट और अन्य लोगों की अपराध में संलिप्तता से संबंधित फोटो और वीडियो मिल गए हैं। इनके आधार पर आरोपितों को सजा हो सकती है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button