क्राइम

UP News: उत्तर प्रदेश के महोबा में धारदार हथियार से युवक की हत्या

Mahoba News: उत्तर प्रदेश में महोबा जिले के एक गांव में एक युवक की कुछ अन्य युवकों ने कथित तौर पर धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना शनिवार देर रात सदर कोतवाली क्षेत्र के पचपहरा गांव की है।

रंजिश में की गई हत्या, स्वजन का आरोप
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने बताया कि दो पक्षों के बीच हुए विवाद में एक पक्ष के कुछ लोगों ने धारदार हथियार से नितेश यादव (22) की हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि इस घटना में चार लोगों की संलिप्तता सामने आई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीम गठित की गई हैं। मृतक के बड़े भाई रुपेश ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन गांव के कुछ युवकों से उनके छोटे भाई का विवाद हुआ था। इसी रंजिश में उनके भाई की हत्या की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button