देश-दुनिया

Delhi Air Pollution: दिल्ली में वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में रही, शशि थरूर ने कसा ये तंज

Delhi Pollution: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में प्रदूषण की समस्या बरकरार है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिल्ली में रविवार सुबह वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में बनी रही। समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 391 दर्ज किया गया है।

24 निगरानी केंद्रों ने वायु गुणवत्ता को गंभीर श्रेणी में
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के समीर ऐप के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में 24 निगरानी केंद्रों ने वायु गुणवत्ता को गंभीर श्रेणी में बताया है, जबकि केंद्रों ने एक्यूआई 300 से अधिक दर्ज किया है, जोकि वायु गुणवत्ता को बहुत खराब श्रेणी में दर्शाता है।

कब तक जिंदगी काटोगे सिगरेट, बीड़ी और सिगार में, कुछ दिन तो गुजारो दिल्ली-एनसीआर में
दिल्ली और एनसीआर में प्रदूषण को लेकर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने छह साल पुराना अपना पोस्ट दोबारा साझा करते हुए कहा कि यह आज भी प्रासंगिक है। छह साल पहले शशि थरूर ने जो फोटो पोस्ट की थी, उसमें लिखा था कब तक जिंदगी काटोगे सिगरेट, बीड़ी और सिगार में, कुछ दिन तो गुजारो दिल्ली-एनसीआर में। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button