Mahakumbh News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संगम में लगाई डुबकी

Mahakumbh 2025: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ-2025 के त्रिवेण संगम में सोमवार को डुबकी लगाई।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी ने परिवार के साथ किया संगम स्नान
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को परिवार संग त्रिवेणी संगम में स्नान किया। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री धामी ने महाकुंभ को धार्मिक महापर्व बताया और कहा कि संगम में डुबकी लगाना पुण्य का काम है।

अखिलेश ने प्रयागराज में यातायात अव्यवस्था को लेकर योगी सरकार को घेरा
समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रयागराज में भीषण यातायात जाम के लिए सोमवार को उत्तर प्रदेश सरकार की आलोचना की और दावा किया कि इससे महाकुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को काफी असुविधा हो रही है। (भाषा)



