Pakistan Terror Attack: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में आतंकी हमले में दो पुलिसकर्मियों की मौत

Pakistan Terror Attack: पाकिस्तान के अशांत उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बृहस्पतिवार को गश्त के दौरान पुलिस की एक वैन पर संदिग्ध आतंकियों द्वारा घात लगा कर किए गए हमले में कम से कम दो पुलिसकर्मी मारे गए और तीन घायल हो गए। आतंकियों ने टैंक जिले के पठान कोट के पास पुलिस वैन पर घात लगाकर हमला किया। घायलों को जिला मुख्यालय के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शवों को भी अस्पताल पहुंचाया गया।
केपीके के अधिकारियों पर इस्लामाबाद में हमला हुआ तो सख्त कार्रवाई की जाएगी: गंडापुर
पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा (केपीके) के मुख्यमंत्री अली अमीन खान गंडापुर ने बुधवार को कहा कि अगर प्रांतीय सरकार के अधिकारियों को राष्ट्रीय राजधानी में हिंसा का सामना करना पड़ा तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। कैबिनेट बैठक में गंडापुर ने दावा किया कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को ‘अनुचित’ आक्रामकता का सामना करना पड़ा।
पाकिस्तान के पंजाब में दो हिंदू कारोबारियों का अपहरण
पाकिस्तान में दो हिंदू कारोबारियों का बदमाशों ने अपहरण कर लिया और उनकी रिहाई के एवज में अपने साथियों को पुलिस हिरासत से रिहा करने की मांग की है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। (भाषा)



