राजनीति
Congress Session: शशि थरूर बोले, कांग्रेस को आशा और सकारात्मक विमर्श की पार्टी होना चाहिए

Congress: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी को रोष, अतीत और नकारात्मक आलोचना की नहीं बल्कि आशा, भविष्य और सकारात्मक विमर्श वाला दल होना चाहिए।
थरूर ने कांग्रेस अधिवेशन में पेश प्रस्ताव का किया अनुमोदन
थरूर ने कांग्रेस अधिवेशन में पेश प्रस्ताव का अनुमोदन करते हुए यह भी कहा कि पार्टी को उन मतदाताओं का समर्थन फिर से हासिल करने का प्रयास करना होगा, जो 2009 में पार्टी के साथ थे। (भाषा)



