देश-दुनिया

Mahakumbh 2025: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने प्रयागराज में मां की रसोई का किया उद्घाटन, नौ रुपये में मिलेगा भोजन

Mahakumbh Mela: महाकुंभ मेले के शुरू होने से पहले शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सामुदायिक रसोई मां की रसोई का उद्घाटन किया, जिसमें मात्र नौ रुपये में भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।

व्यवस्थाओं की समीक्षा की
उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बयान में कहा कि सामुदायिक रसोई का संचालन आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, नंदी सेवा संस्थान द्वारा स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में किया जाता है। बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री ने अस्पताल का दौरा किया, जहां उन्होंने मां की रसोई का उद्घाटन किया और व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा उपस्थित लोगों को भोजन परोसा।

भोजन में दाल, चार रोटियां, सब्जियां, चावल, सलाद और मिठाई मिलेंगी
सरकार ने कहा कि नंदी सेवा संस्थान ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की सहायता के लिए यह पहल शुरू की है। मात्र नौ रुपये में लोगों को भोजन मिल सकेगा। भोजन में दाल, चार रोटियां, सब्जियां, चावल, सलाद और मिठाई मिलेंगी। उद्घाटन के बाद औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ने मुख्यमंत्री को रसोई में भोजन तैयार करने के संबंध में जानकारी दी। मुख्यमंत्री को भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता मानकों और अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी गई।

इनके लिए उपयोगी साबित होगी रसोई
नंदी सेवा संस्थान के अनुसार, मां की रसोई उन लोगों के लिए उपयोगी साबित होगी, जो अपने प्रियजनों के इलाज के लिए इस अस्पताल में आते हैं और भोजन के लिए चिंतित होते हैं। औद्योगिक विकास मंत्री के अलावा इस अवसर पर जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद और जगदगुरु महामंडलेश्वर संतोष दास उपस्थित रहे।

प्रसार भारती ने शुरू किया महाकुंभ को समर्पित कुंभवाणी एफएम चैनल
सार्वजनिक प्रसारक प्रसार भारती के रेडियो प्रभाग आकाशवाणी ने शुक्रवार को महाकुंभ 2025 से संबंधित सूचनाओं के प्रसार के लिए समर्पित एक एफएम चैनल कुंभवाणी शुरू किया। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है। (भाषा)

https://twitter.com/myogiadityanath/status/1877580787668992218

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button