Diwali 2025: दीपावली पर राहुल गांधी ने इमरती और लड्डू बनाए, मिठाई वाले ने कहा-आप जल्दी शादी करिये

Deepavali 2025: दीपावली पर दिल्ली की एक मशहूर मिठाई की दुकान के मालिक ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात के दौरान कहा कि वह उनके परिवार की कई पीढ़ियों को अपनी मिष्ठान सेवा उपलब्ध करा चुके हैं और अब वह उनकी (राहुल) शादी का इंतजार कर रहे हैं। मिठाई वाले ने कहा कि राहुल गांधी को जल्द शादी करनी चाहिए।
राहुल गांधी ने ऐसे बनाई मिठाई
राहुल गांधी ने बुधवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि पुरानी दिल्ली की मशहूर और ऐतिहासिक घंटेवाला मिठाइयों की दुकान पर इमरती और बेसन के लड्डू बनाने में हाथ आजमाया। सदियों पुरानी इस प्रतिष्ठित दुकान की मिठास आज भी वही है – खलिस, पारंपरिक और दिल को छू लेने वाली। दीपावली की असली मिठास सिर्फ थाली में नहीं, बल्कि रिश्तों और समाज में भी होती है। आप सब बताएं, आप अपनी दिवाली कैसे मना रहे हैं, और उसे कैसे खास बना रहे हैं? (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



