राजनीति

Jammu Kashmir News: नगरोटा उपचुनाव लड़ने से कांग्रेस के इनकार के बाद नेशनल कांफ्रेंस ने घोषित किया उम्मीदवार

Jammu Kashmir Politics: नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) ने नगरोटा विधानसभा सीट पर अगले महीने होने वाले उपचुनाव के लिए अपनी जिला विकास परिषद (डीडीसी) की सदस्य शमीम बेगम को उम्मीदवार घोषित किया है।

11 नवंबर को होगा मतदान
नेकां ने इस सीट पर गठबंधन साझेदार कांग्रेस से उम्मीदवार उतारने के लिए कहा था, लेकिन कांग्रेस ने भाजपा को हराने का बड़ा लक्ष्य हासिल करने का हवाला देते हुए नेकां का प्रस्ताव ठुकरा दिया। वहीं, नगरोटा और बडगाम विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 11 नवंबर को मतदान होगा। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button