Shardiya Navratri 2024: शारदीय नवरात्र में इस बार है दुर्लभ योग, बनेंगे सारे बिगड़े काम, भूलकर भी न करें ये काम

शारदीय नवरात्र 2024 (Shardiya Navratri 2024) इस बार बृहस्पतिवार, तीन अक्टूबर से शुरू हो रहे हैं। इस दौरान मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। मां दुर्गा के निमित्त व्रत रखा जाता है। मां दुर्गा की पूजा करने से हर मनोकामना पूरी होती है। घर में सुख एवं समृद्धि आती है। शारदीय नवरात्र के पहले दिन इस बार घटस्थापना पर दुर्लभ और शुभ योग है। इन योग में देवी मां दुर्गा की पूजा करने से सारे बिगड़े काम बन जाएंगे। इसलिए श्रद्धा के साथ मां की पूजा करें।
जानें, शारदीय नवरात्र की तिथि
शारदीय नवरात्र की शुरुआत तीन अक्टूबर को रात 12 बजकर 18 मिनट से शुरू होगी और चार अक्टूबर को रात दो बजकर 58 मिनट पर समाप्त होगी। सनातन धर्म में सूर्योदय से तिथि की गणना की जाती है। इसके लिए तीन अक्टूबर से शारदीय नवरात्र की शुरुआत होगी।
ये है घटस्थापना मुहूर्त
शारदीय नवरात्र की प्रतिपदा तिथि पर घटस्थापना मुहूर्त सुबह छह बजकर 15 मिनट से सुबह सात बजकर 22 मिनट तक है। अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 46 मिनट से दोपहर 12 बजकर 33 मिनट तक है। इन योग समय में घटस्थापना कर मां भवानी की पूजा कर सकते हैं।
इस समय है शुभ योग
शारदीय नवरात्र के पहले दिन घटस्थापना के दिन दुर्लभ इंद्र योग है। इस योग का संयोग दिन भर है। समापन चार अक्टूबर को सुबह चार बजकर 24 मिनट पर होगा। आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर हस्त नक्षत्र का संयोग दोपहर तीन बजकर 22 मिनट तक है। इसके बाद चित्रा नक्षत्र का संयोग बनेगा।
भूल से भी न करें ये काम
-नवरात्र के दौरान घर में गंदगी न रखें। नवरात्र से पहले ही घर और पूजन स्थल की अच्छे से साफ सफाई करें।
-पूजा के समय अनुशासन का पालन करें। समय पर उठना, और भक्ति भाव से माता रानी का पूजा-अर्चना करें।
-नवरात्र के नौ दिनों तक अखंड ज्योति जलाना शुभ माना जाता है, अगर अखंड ज्योत जला रहे हैं, तो घर को खाली न छोड़ें साथ ही अखंड ज्योत को बुझने न दें।
-नवरात्र के नौ दिनों में भूल से भी तामसिक भोजन और शराब का सेवन ना करें।
-नवरात्र के दिनों में नकारात्मकता से दूर रहें और अच्छे विचारों को अपनाएं किसी भी प्रकार के विवाद या झगड़े से बचें।
-नवरात्र के दिन पवित्र होते हैं, इसलिए इस दौरान ब्रह्मचर्य का पालन करें।
-नवरात्रि के दौरान नाखून और बाल नहीं कटवाने चाहिए।
नवरात्र के व्रत में ये चीजें ना खाएं
–नवरात्र के व्रत के दौरान भोजन में लहसुन और प्याज का सेवन न करें।
-व्रत के भोजन में सेंधा नमक ही खाया जाता है, इसलिए भोजन में साधारण नमक का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
-व्रत के दौरान गेहूं और चावल जैसे अनाज नहीं खाए जाते हैं।
-फलियां, दाल, चावल, गेहूं का आटा, मक्के का आटा, चावल का आटा साबुत गेहूं और सूजी का सेवन भी न करें। उक्त विधि से नवरात्र के दौरान माता रानी की पूजा-अर्चना करने से सारे बिगड़े काम बन जाएंगे। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। हम दावा नहीं करते हैं कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।



