क्राइम
Uttarakhand News: उत्तराखंड में 2022 से अब तक 116 भ्रष्टाचारी गिरफ्तार, इनमें से 20 राजपत्रित अधिकारी

Uttarakhand Crime: उत्तराखंड में सतर्कता अधिष्ठान ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए पिछले पौने चार साल में 20 राजपत्रित अधिकारियों समेत कुल 116 कर्मचारियों को सलाखों के पीछे भेजा।
इतने अधिकारी और कर्मचारी हुए गिरफ्तार
उत्तराखंड सतर्कता अधिष्ठान के निदेशक डॉ. वी मुरूगेशन ने यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि वर्ष 2022 से अब तक प्रदेश में 79 ट्रैप (रिश्वत की मांग संबंधी शिकायत पर आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाना) की कार्रवाई की गई, जिसमें 92 अधिकारियों और कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें से 13 राजपत्रित अधिकारी थे। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



