राजनीति

Nepal Protest: ममता बनर्जी ने लोगों से हिंसा प्रभावित नेपाल से लगी सीमा पर शांति बनाए रखने की अपील की

Nepal News: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को नेपाल की सीमा से लगे उत्तरी जिलों के लोगों से पड़ोसी देश में सरकार विरोधी हिंसक प्रदर्शनों के मद्देनजर शांति बनाए रखने का आग्रह किया। नेपाल में मंगलवार को दूसरे दिन भी हिंसक विरोध प्रदर्शन जारी रहे, सार्वजनिक सभाओं पर लगे प्रतिबंधों का उल्लंघन करते हुए प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के इस्तीफे की मांग की और कई राजनीतिक नेताओं के आवासों में तोड़फोड़ की। ओली ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है।

नेपाल में सोशल मीडिया पर पाबंदी अभिव्यक्ति की आजादी पर अंकुश लगाने की वैश्विक प्रवृत्ति का हिस्सा
नेपाल में सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाया जाना दुनिया भर में और यहां तक ​​कि लोकतांत्रिक देशों में भी इसपर अंकुश लगाने के लिए किये जा रहे प्रयासों का हिस्सा है। नेपाल सरकार ने पिछले हफ्ते कहा था कि वह फेसबुक, एक्स और यूट्यूब समेत कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रतिबंध लगा रही है, क्योंकि ये कंपनियां पंजीकरण कराने की अनिवार्यता का पालन करने में विफल रही हैं। हालांकि, जबर्दस्त विरोध प्रदर्शनों के एक दिन बाद मंगलवार को यह प्रतिबंध हटा लिया गया। नेपाल में प्रदर्शनकारियों का गुस्सा थम नहीं रहा है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button