राजनीति

Air Pollution: जयराम रमेश बोले, भारत में वायु प्रदूषण संकट अब मस्तिष्क और शरीर पर बड़ा हमला

Air Pollution Crisis: वायु प्रदूषण मस्तिष्क और शरीर के लिए खतरा है। कांग्रेस ने राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (एनसीएपी) में आमूलचूल परिवर्तन किए जााने और राष्ट्रीय परिवेशी वायु गुणवत्ता मानकों को तत्काल अद्यतन करने का आह्वान करते हुए रविवार को कहा कि भारत का वायु प्रदूषण संकट अब केवल श्वसन संबंधी समस्या नहीं रह गया है बल्कि यह हमारे मस्तिष्क और शरीर पर बड़ा हमला है।

कहा, वायु प्रदूषण एक सार्वजनिक स्वास्थ्य आपदा
कांग्रेस महासचिव एवं संचार प्रभारी जयराम रमेश ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि वायु प्रदूषण एक सार्वजनिक स्वास्थ्य आपदा है तथा यह हमारे समाज, स्वास्थ्य सेवा प्रणाली और भावी श्रम बल के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा का खतरा है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button