खेल-मनोरंजन

Sonu Sood: सट्टेबाजी ऐप से जुड़े धनशोधन मामले में ईडी के समक्ष पेश हुए अभिनेता सोनू सूद

Sonu Sood News: बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद बुधवार को ‘1एक्सबेट’ नामक एक ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप से जुड़े धनशोधन मामले में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सूद (52) दोपहर लगभग 12 बजे मध्य दिल्ली स्थित ईडी के कार्यालय पहुंचे।

ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामले में ईडी ने युवराज सिंह से सात घंटे तक की पूछताछ
भारत के पूर्व स्टार क्रिकेटर युवराज सिंह ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप वन एक्स बेट से जुड़े धन शोधन के मामले में पूछताछ के लिये प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष मंगलवार को पेश हुए, जहां उनसे लगभग सात घंटे तक पूछताछ हुई। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। सफेद टीशर्ट और जींस पहने 43 वर्ष के युवराज दोपहर बारह बजे एजेंसी के दफ्तर पहुंचे और रात आठ बजे से कुछ समय पहले वहां से बाहर निकले।

ऑनलाइन सट्टेबाजी में ईडी ने दुबई में कुर्क की करोड़ों रुपये की संपत्ति
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ‘फेयरप्ले’ मंच से जुड़े ऑनलाइन सट्टेबाजी और प्रसारण मामले में धन शोधन निवारण कानून के तहत दुबई में कुल 307 करोड़ रुपये की जमीन, विला और फ्लैट कुर्क किए तथा भारत में बैंक जमा राशि जब्त की। ईडी अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि धन शोधन का यह मामला मुंबई पुलिस की साइबर शाखा की ओर से दर्ज की गई एक प्राथमिकी से उपजा है। यह शिकायत वायकॉम18 मीडिया की ओर से ‘फेयरप्ले’ और अन्य के खिलाफ भेजे गए पत्र के आधार पर दर्ज की गई थी, जिसमें सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) और कॉपीराइट अधिनियम के उल्लंघन के कारण कंपनी को 100 करोड़ रुपये से अधिक के राजस्व का नुकसान होने का आरोप लगाया गया था। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button