देश-दुनिया

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने भूमि मुआवजे की धोखाधड़ी मामले में कई स्थानों पर की छापेमारी

Jammu And Kashmir News: जम्मू कश्मीर पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने बुधवार को घाटी में कई स्थानों पर भूमि मुआवजा धोखाधड़ी मामले की जांच के सिलसिले में छापेमारी की। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

जानें, क्या है मामला
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, यह मामला उस शिकायत के बाद दर्ज किया गया था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि बडगाम जिले के खानसाहिब तहसील के वातरात, दलबल और कछवारी गांवों में स्थित पारेषण लाइन के अंतर्गत आने वाली भूमि के मुआवजे का भुगतान धोखाधड़ी से उन व्यक्तियों के नाम पर किया गया, जिनका अस्तित्व ही नहीं है और वास्तविक भूमि मालिकों को मुआवजा नहीं दिया गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button