क्राइम
Mahakumbh 2025: महाकुंभ पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में सपा सांसद अफजाल अंसारी के खिलाफ मुकदमा

Mahakumbh News: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद अफजाल अंसारी द्वारा महाकुंभ के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
शादियाबाद थाने में प्राथमिकी दर्ज
पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि सांसद के खिलाफ बृहस्पतिवार को जिले के शादियाबाद थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 293 (सार्वजनिक उपद्रव) और 353(2) (जान-बूझकर किसी धर्म या जाति के बारे में झूठी जानकारी फैलाना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। (भाषा)


