क्राइम

Ghaziabad News: पुलिस से मुठभेड़ में घायल चार लुटेरों समेत पांच बदमाश गिरफ्तार

UP News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के मुरादनगर में शुक्रवार को पुलिस के साथ मुठभेड़ के दौरान चार लुटेर पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने मौके से कुल पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया और छठा संदिग्ध भागने में सफल रहा।

पुलिस उपायुक्त (ग्रामीण) सुरेंद्र नाथ तिवारी ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि स्वाट टीम और मुरादनगर पुलिस नियमित जांच कर रही थी, तभी उन्होंने मोटरसाइकिल सवार छह लोगों को संदेह के आधार पर रोकने की कोशिश की। मगर रुकने के बजाय उन्होंने भागने की कोशिश की। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button