Congress Strategy: मल्लिकार्जुन खरगे बोले, कांग्रेस महासचिव और प्रभारी चुनाव नतीजों के लिए होंगे जवाबदेह

Congress News: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पार्टी के भीतर जवाबदेही की जरूरत पर जोर देते हुए बुधवार को कहा कि सभी महासचिव तथा प्रभारी अपने प्रभार वाले राज्यों में संगठन एवं चुनाव परिणामों के लिए जवाबदेह होंगे।
मतदाता सूचियों में गड़बड़ी को चुनौती से निपटना होगा
मल्लिकार्जुन खरगे ने पार्टी महासचिवों और प्रदेश प्रभारियों की बैठक में नए मुख्य निर्वाचन आयुक्त की नियुक्ति का उल्लेख करते हुए यह भी कहा कि चयन समिति से प्रधान न्यायाधीश को बाहर करने से स्पष्ट है कि सरकार को उनकी निष्पक्षता पर भी भरोसा नहीं है। उन्होंने मतदाता सूचियों में कथित गड़बड़ी को लेकर कहा कि इस चुनौती से निपटना होगा।
कांग्रेस नेताओं ने भविष्य की योजना बनाने के लिए की बैठक
कांग्रेस नेतृत्व ने संगठन की मजबूती और आगे की रणनीति पर चर्चा के लिए बुधवार को महासचिवों और प्रदेश प्रभारियों के साथ बैठक की। कांग्रेस के संगठन में बदलाव के कुछ दिनों बाद यह बैठक हुई। (भाषा)



