देश-दुनिया

Delhi Air Pollution: दिल्ली में प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंचा, 27 स्टेशन पर एक्यूआई 400 के पार

Delhi Pollution: राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली में प्रदूषण थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार सुबह की शुरुआत दम घोंटू हवा के साथ हुई। घना कोहरा तथा धुंध छायी रही। इस वजह से वाहन चालकों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा।

खतरनाक प्रदूषण से परेशानी
समाचार एजेंसी भाषा के मुताबिक, दिल्ली में 27 निगरानी स्टेशन पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 400 (गंभीर श्रेणी) के पार चला गया। कई अन्य स्थानों पर यह अत्यंत गंभीर श्रेणी में पहुंच गया, जिससे राजधानी निवासियों को बेहद खतरनाक प्रदूषण का सामना करना पड़ रहा है। प्रदूषण की वजह से लोगों को परेशानी हो रही है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button