Punjab Politics: अमित शाह बोले, ‘आप-दा’ सरकार के कुशासन के कारण पंजाब मादक पदार्थ की गंभीर समस्या से जूझ रहा

Punjab News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को जालंधर में कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार के कुशासन की वजह से पंजाब मादक पदार्थ की गंभीर समस्या से जूझ रहा है। उन्होंने भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार को ‘आप-दा’ सरकार करार दिया।
नशे के विरुद्ध जनजागरूकता का दिया संदेश
अमित शाह ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में लिखा है कि पंजाब ‘आप-दा’ सरकार के कुशासन में नशे के गंभीर संकट से जूझ रहा है।पंजाब की जनता नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ रही है और इसी उद्देश्य से भाजपा ने 18 सितंबर से नशा मुक्त पंजाब यात्रा शुरू की, जिसने प्रदेश के गांव-गांव तक पहुंचकर नशे के विरुद्ध जनजागरूकता का संदेश दिया और युवाओं को इस लड़ाई से जोड़ा। आज इस यात्रा के समापन पर जालंधर में प्रदेशवासियों से संवाद करूंगा तथा नशे से पीड़ित परिवारों से भी मुलाकात करूंगा। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



