देश-दुनिया

Nepal Flood: नेपाल में बाढ़ से अब तक 734 लोगों की मौत, 2500 लोग लापता; भारत ने 68.5 टन राहत सामग्री भेजी

Nepal News: मध्य नेपाल में आई भीषण बाढ़ में मरने वालों की संख्या रविवार को बढ़कर 734 हो गई हैं, जबकि करीब 2500 लोग अब भी लापता हैं। अधिकारियों ने बताया कि प्रभावित सभी आठ जिलों से शव बरामद किए गए हैं। आपदा के पांचवें दिन भी बचावकर्मी लापता लोगों की तलाश में लगे हैं साथ ही फंसे हुए लोगों को निकालने का अभियान भी जारी है।

नेपाल में बाढ़ के बाद भोटेकोशी नदी का जलस्तर फिर बढ़ा
नेपाल में विनाशकारी आकस्मिक बाढ़ के कुछ दिन बाद रविवार को भोटेकोशी नदी का जलस्तर फिर बढ़ गया, जिसके बाद बाढ़ प्रभावित जिलों में रहने वाले लोगों और बचावकर्मियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

बाढ़ प्रभावित नेपाल को भारत ने 68.5 टन राहत सामग्री, बेली ब्रिज और सुरंग संबंधी विशेषज्ञ उपलब्ध कराए
भारत ने बाढ़ प्रभावित नेपाल को 68.5 टन राहत सामग्री उपलब्ध कराई है और खोज तथा बचाव अभियानों में सहायता के लिए तकनीकी टीम, फॉरेंसिक विशेषज्ञ और उपकरण भेजे हैं। भारतीय दूतावास ने यह जानकारी दी। काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास ने शनिवार को जारी एक बयान में कहा कि भारत ने एक विशेषज्ञ तकनीकी दल भेजा है, जिसमें सुरंग संबंधी विशेषज्ञ और खोज एवं बचाव अभियानों के लिए सहायक उपकरण शामिल हैं। यह सहायता उन जलविद्युत सुरंगों के लिए भेजी गई है जहां बुधवार को आई विनाशकारी बाढ़ के बाद कर्मचारियों के फंसे होने की आशंका है। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button