राजनीति

UP Politics: अखिलेश यादव बोले, हम आएंगे तो इनको एक लाख रुपये हर माह देंगे

UP News: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश (यूपी) के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि खिलाड़ियों का सम्मान मतलब स्वस्थ, सक्रिय, अनुशासित हिंदुस्तान। हम आएंगे और फिर से विश्व स्तरीय खेल अवसंरचना बनाएंगे और ओलंपिक व अन्य बड़ी प्रतियोगिताओं में पदक के लक्ष्य को अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रशिक्षण के माध्यम से प्राप्त करने में खिलाड़ियों को हर संभव सुविधा प्रदान करेंगे।

यश भारती एवार्ड और एक लाख रुपये प्रतिमाह की सम्मान राशि देंगे
हम अभी से उन सभी खिलाड़ियों, कलाकारों, चित्रकारों, समाजसेवियों, शिक्षाविदों, प्रोफेशनल्स और अन्य क्षेत्रों की प्रतिभाओं की सूची बना रहे हैं, जिन्हें हम भविष्य में यश भारती एवार्ड और एक लाख रुपये प्रतिमाह की सम्मान राशि देंगे। इसके अतिरिक्त हम जिन्हें अपने पिछले कार्यकाल में यश भारती दे चुके हैं, उनकी भी सम्मान-राशि बढ़ाकर एक लाख रुपये प्रतिमाह घोषित करके सम्मान-राशि की पुनर्बहाली करेंगे। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button