टॉप न्यूजदेश-दुनिया
Himachal News: हिमाचल में शिमला के संजौली विवाद पर सीएम सुक्खू बोले, किसी भी समुदाय के व्यक्ति को परेशान न करें

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के शिमला में हिंदू दक्षिणपंथी संगठनों ने बृहस्पतिवार को ‘अवैध’ मस्जिद को लेकर व्यापक स्तर पर विरोध-प्रदर्शन किया। संजौली में एक ‘‘अवैध’’ मस्जिद को गिराने की मांग की।
प्रदेश में किसी भी प्रकार वारदात नहीं होने देंगेः सुखविंदर सिंह सुक्खू
संजौली में एक मस्जिद के कथित अवैध निर्माण को लेकर विरोध प्रदर्शन पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हम प्रदेश में किसी भी प्रकार वारदात नहीं होने देंगे। किसी भी पार्टी के कार्यकर्ता को प्रदेश की कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने का हक नहीं है। हमें इन चीजों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। हमें यह तय करना है कि किसी भी समुदाय के व्यक्ति किसी दूसरे व्यक्ति को परेशान न करें। (भाषा/एएनआई)



