Jharkhand Election: हेमंत सोरेन बोले, विधानसभा चुनाव के बाद झारखंड से हमेशा के लिए बाहर हो जाएगी भाजपा, चंपई ने कही ये बात

झारखंड (Jharkhand) के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुमला में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बृहस्पतिवार को आलोचना करते हुए उस पर अन्य दलों के विधायकों और सांसदों की ‘‘खरीद-फरोख्त’’ करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा विधानसभा चुनाव के बाद झारखंड से हमेशा के लिए बाहर हो जाएगी।
चंपई सोरेन बोले, झारखंड में भाजपा को सरकार बनाने से कोई नहीं रोक सकता
सरायकेला में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता चंपई सोरेन ने कहा कि भाजपा एकमात्र पार्टी है, जो झारखंड का विकास करने की सोच रखती है। भाजपा एकमात्र पार्टी है जो ‘आदिवासी अस्मिता’ की रक्षा कर सकती है। हम राज्य के आदिवासी और दलितों के उत्थान के लिए काम करेंगे। झारखंड में परिवर्तन की लहर की शुरुआत हो चुकी है। झारखंड में भाजपा को सरकार बनाने से कोई नहीं रोक सकता। (भाषा/एएनआई)



