देश-दुनिया
Pravasi Bharatiya Divas Convention: प्रवासी भारतीयों को ओडिशा में निवेश का मोहन चरण माझी ने दिया न्योता

ओडिशा (Odisha) के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने प्रवासी भारतीयों को राज्य में निवेश के लिए आमंत्रित करते हुए शुक्रवार को कहा कि वे निवेश के इच्छुक लोगों के साथ संपर्क के लिए एक नोडल मंत्री नियुक्त करेंगे। माझी ने यहां 18वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के समापन सत्र को संबोधित करते हुए यह घोषणा की।
सहायता और सुविधा दी जाएगी
इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी मौजूद थीं जो खुद ओडिशा से ताल्लुक रखती हैं। माझी ने कहा कि जो प्रवासी ओडिशा के साथ परियोजनाओं, निवेश और अन्य के लिए जुड़ना चाहते हैं, उन्हें सहायता और सुविधा दी जाएगी। (भाषा)



