Mangalwar Puja Vidhi : मंगलवार के दिन ऐसे करें हनुमान जी की पूजा, सभी कष्ट होंगे दूर

मंगलवार (Mangalwar) का दिन राम भक्त हनुमान जी (Hanuman Ji) को समर्पित है। कहते हैं कि इस दिन सच्चे मन से पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। हनुमानजी अपने भक्तों की सारी पीड़ाएं और संकटों को दूर करते हैं, इसलिए उन्हें संकट मोचक नाम से भी पुकारा जाता है। मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ करने से हनुमान जी जल्दी प्रसन्न होते हैं। जानिए, मंगलवार के दिन किस कार्य के लिए किस तरह से पूजा करनी चाहिए।
संकट से मुक्ति के लिए ऐसा करें
किसी कार्य में यदि आपको सफलता नहीं मिल रही है या आप जब किसी कार्य को करने का प्लान कर रहे हैं तो संकट का बादल छा जा रहा है तो आप नियमित हनुमान जी की पूजा करें। मंगलवार के दिन पीपल के पत्ते पर चमेली के तेल में सिंदूर मिलाकर उस पत्ते पर राम-राम लिखकर हनुमान जी को अर्पित करें। इस उपाय को पांच मंगलवार करने से आपके ऊपर संकट मोचन हनुमान जी की कृपा बरसने लगेगी और आपको किसी भी कार्य में कोई संकट नहीं आएगा।
आर्थिक तंगी दूर करने के लिए ये करें
कर्ज का बोझ बढ़ गया है और आप हमेशा तनाव में रहते हैं, तो आप प्रतिदिन सुबह स्नान करने के बाद हनुमान चालीसा का पाठ करें। मंगलवार और शनिवार के दिन हनुमान जी को तुलसी दल चढ़ाएं और घी का दीपक जलाएं। ऐसा करने से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं और हमे सभी प्रकार के आर्थिक तंगी से मुक्ति मिल जाती है।
मान और सम्मान में वृद्धि के लिए ऐसा करें
आप समाज में किसी बड़े ऊंचाई पर जाएं और खूब नाम कमाएं, यदि आप चाहते हैं कि जिससे यश कीर्ति में वृद्धि हो तो, हनुमान जी को गुलाबी और पीले रंग के पुष्प जैसे- गुलाब, गुड़हल, कमल, गेंदा या सूर्यमुखी अर्पित करें। मंगलवार के दिन सुंदरकांड का पाठ करें। ऐसा करने से हनुमान जी की कृपा प्राप्त होती है और हमारे समाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होती है।
कार्यों में सफलता हासिल करने के लिए करें ये काम
यदि आप चाहते हैं कि आपको किसी भी कार्य में आसानी से सफलता मिल जाए और उसमें किसी प्रकार की कोई अड़चन नहीं आए तो हनुमान जी की नियमित पूजा करें। मंगलवार के दिन हनुमान जी के मंदिर में जाकर गुड़ और चने का प्रसाद चढ़ाकर भक्तों में बांट दें। कुछ प्रसाद बचाकर घर लाएं और परिवार के सदस्यों में बांट दें। इस उपाय को सात मंगलवार करने से आपके मनोकामना की पूर्ति बिना किसी रुकावट के हो जाएगी। मंगलवार के दिन ऊं हं हनुमते नमः, जय हनुमान, जय बजरंग बली, जय बालाजी और जय श्री राम की भी जाप करें। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। हम दावा नहीं करते हैं कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।



