देश-दुनिया

Punjab News: पंजाब के सीएम भगवंत मान ने शांति भंग करने के लिए प्रयासरत ताकतों को दी कड़ी चेतावनी

Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य की शांति और भाईचारे को बिगाड़ने की कोशिश कर रही शक्तियों को शनिवार को कड़ी चेतावनी दी और कहा कि पंजाबी ऐसी ताकतों को सिर उठाने नहीं देंगे। भगवंत मान ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह में राष्ट्रध्वज फहराने के बाद सभा को संबोधित करते हुए यह बात कही।

शहीदों को किया नमन
भगवंत मान से सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हमने फिरोजपुर की पवित्र धरती हुसैनीवाला में शहीद-ए-आजम भगत सिंह व अन्य शहीदों को श्रद्धांजलि दी। हम शहीदों के सपनों का पंजाब बनाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। 69,093 युवाओं को नौकरियां दी जा रही हैं। 88 प्रतिशत खेतों तक नहर का पानी पहुंचाया जा रहा है, शिक्षा/स्वास्थ्य में क्रांति लाई जा रही है और एसएसएफ के जरिए राज्य की सुरक्षा पक्की की जा रही है। आइए, हम सब मिलकर पंजाब की शांति और भाईचारे को और मजबूत करें। सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button