शहर-राज्य
UP News: अनियोजित और अवैज्ञानिक विकास के कारण जलवायु परिवर्तन की चुनौती खड़ी हुई: योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि जलवायु परिवर्तन पूरी दुनिया के लिए बड़ी चुनौती है और अनियोजित तथा अवैज्ञानिक विकास के कारण ऐसा हुआ है।
701 वन दरोगाओं को नियुक्ति पत्र वितरित
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा चयनित किए गए 701 वन दरोगाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करने के लिए यहां आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण (बढ़ता प्रदूषण) आज जीव सृष्टि के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन चुका है। (भाषा)



