क्राइम

Punjab News: पंजाब में अवैध हथियारों के नेटवर्क का भंडाफोड़, एके-47 राइफल और दो हथगोले बरामद

Punjab Crime: पंजाब पुलिस ने अमृतसर में अवैध हथियारों और विस्फोटकों की आपूर्ति करने वाले एक नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए एक व्यक्ति के पास से एके-47 असॉल्ट राइफल और दो हथगोले बरामद किए। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

अमृतसर के घरिंडा थाने में प्राथमिकी दर्ज
पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने आरोपी के पास से असॉल्ट राइफल की मैगजीन और कारतूस बरामद किए हैं। शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपी कथित तौर पर विदेश में बैठे तस्करों से जुड़ा हुआ था और वह अवैध हथियार हासिल करने में शामिल है। इस संबंध में अमृतसर के घरिंडा थाने में शस्त्र अधिनियम और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि पूरे नेटवर्क और उससे जुड़ी कड़ियों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button