राजनीति
Congress: कांग्रेस नेतृत्व ने महासचिवों, प्रभारियों व प्रदेश अध्यक्षों के साथ बैठक की, पार्टी के कार्यक्रमों और रणनीति पर की चर्चा

Delhi News: कांग्रेस नेतृत्व ने बृहस्पतिवार को नई दिल्ली के कांग्रेस भवन में अपने महासचिवों, प्रदेश प्रभारियों और राज्य इकाइयों के अध्यक्षों के साथ बैठक की। इसमें संगठनात्मक स्थिति, संगठन से जुड़े कार्यों की समीक्षा और वर्तमान राजनीतिक घटनाक्रमों पर चर्चा की गई। सूत्रों ने बताया कि बैठक में पार्टी के आगे के कार्यक्रमों एवं रणनीति पर भी चर्चा की गई।

कांग्रेस ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि इंदिरा भवन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, नेता विपक्ष राहुल गांधी और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की मौजूदगी में कांग्रेस महासचिवों, प्रभारियों और प्रदेश अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक हुई। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



