राजनीति
Bajrang Punia: बजरंग पुनिया ने किसान कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष का पदभार संभाला

कांग्रेस (Congress) के किसान प्रकोष्ठ के कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग पुनिया (Bajrang Punia) ने मंगलवार को पदभार ग्रहण किया। कांग्रेस मुख्यालय में उनके पदभार ग्रहण के दौरान कांग्रेस महासचिव कुमारी सैलजा, पार्टी के वरिष्ठ नेता बीरेंद्र सिंह, अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखपाल सिंह खैरा, विधायक विनेश फोगाट और कुछ अन्य लोग मौजूद थे।
इस साल हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Election) से पहले विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया कांग्रेस में शामिल हुए थे। पुनिया को बीते छह सितंबर को किसान कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। फोगाट हरियाणा की जुलाना विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ी थीं और वह विजयी रहीं। (भाषा)



