देश-दुनिया
UP Gangster Act: यूपी गैंगस्टर एक्ट के तहत प्राथमिकी के खिलाफ याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट सहमत

उच्चतम न्यायालय (Supreme Court) इलाहाबाद उच्च न्यायालय (Allahabad High Court) के उस आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई के लिए सहमत हो गया है जिसमें उत्तर प्रदेश गैंगस्टर्स और असामाजिक गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत आरोपपत्र और कार्यवाही को रद्द करने की अपील वाली अर्जी को खारिज कर दिया गया था।
दोनों पक्षों को सुनने के बाद मामले को अंतिम बहस के लिए किया स्थगित
न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया और न्यायमूर्ति अहसानुद्दीन अमानुल्लाह की पीठ ने दो दिसंबर को याचिकाकर्ता राज खान द्वारा दायर विशेष अनुमति याचिका पर सुनवाई करने की अनुमति दी और दोनों पक्षों को सुनने के बाद मामले को अंतिम बहस के लिए स्थगित कर दिया। (भाषा)



