देश-दुनिया

CSPOC 2026: पीएम मोदी बोले, भारत ने अपनी विविधता को लोकतंत्र की शक्ति बनाया

CSPOC: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत ने विविधता को अपने लोकतंत्र की ताकत बनाया है और दुनिया को दिखाया है कि लोकतांत्रिक संस्थाएं और प्रक्रियाएं उसके विकास को स्थिरता, गति तथा स्तर (स्केल) प्रदान करते हैं।

भारत ने जन केंद्रित नीतियों, कल्याण केंद्रित कानूनों से लोकतंत्र को मजबूत किया: ओम बिरला
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का नेतृत्व ऐसे समय में वैश्विक चुनौतियों का निर्णायक समाधान दे रहा है, जब दुनिया नेतृत्व के लिए उनकी ओर देख रही है। संविधान सदन (पुराने संसद भवन) के ऐतिहासिक सेंट्रल हॉल में राष्ट्रमंडल देशों की संसद के स्पीकर और पीठासीन अधिकारियों के 28वें सम्मेलन को संबोधित करते हुए बिरला ने कहा कि भारत की सात दशक से अधिक लंबी संसदीय यात्रा में, लोगों पर केंद्रित नीतियों और कल्याण केंद्रित कानूनों के जरिए लोकतंत्र मजबूत हुआ है। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button