राजनीति
Bihar Politics: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अमित शाह से की मुलाकात

Bihar News: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बृहस्पतिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने राज्य के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। पिछली सरकार में उपमुख्यमंत्री रहे चौधरी को नई सरकार के गठन के बाद भी इस पद पर बरकरार रखा गया है।
अमित शाह से प्राप्त किया मार्गदर्शनः सम्राट चौधरी
सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद आज नई दिल्ली में देश के यशस्वी गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार मुलाकात की और अहम मार्गदर्शन प्राप्त किया। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



