देश-दुनिया

Pahalgam Terror Attack: भारत ने सिंधु का पानी रोका तो खून बहेगा: बिलावल भुट्टो

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु जल संधि (आईडब्ल्यूटी) को स्थगित करने के भारत के फैसले पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी ने धमकी दी कि अगर पानी रोका गया तो नदियों में खून बहेगा।

कहा, सिंधु हमारी है और हमारी ही रहेगी या तो हमारा पानी इसमें बहेगा या उनका खून
द न्यूज की खबर में पूर्व विदेश मंत्री के हवाले से कहा गया कि सिंधु हमारी है और हमारी ही रहेगी या तो हमारा पानी इसमें बहेगा या उनका खून। बिलावल ने यह बात शुक्रवार को अपने गृह प्रांत सिंध के सुक्कुर इलाके में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए कही। सिंधु नदी प्रांत से होकर बहती है और सिंधु घाटी सभ्यता का शहर मोहनजोदड़ो इसके किनारों पर बसा था। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button