देश-दुनिया

UP News: यूपी में 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं का रोडवेज बस में नहीं लगेगा किराया, रक्षाबंधन पर 27, 28 व 29 को हर बेटी, बहन व माता एक सहयात्री के साथ कर सकेगी मुफ्त यात्रा

Raksha Bandhan: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा है कि 27, 28 और 29 अगस्त को हर बेटी, बहन और माता अपने एक सहयात्री के साथ उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीआरएसटीसी) की बसों तथा सिटी बसों में निःशुल्क यात्रा कर सकेंगी। साथ ही, उत्तर प्रदेश में 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं का रोडवेज बस में किराया नहीं लगेगा।

कहा, मातृशक्ति का सम्मान और उनकी सुविधा हमारी प्राथमिकता है
योगी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि जिस मातृशक्ति ने जीवन भर परिवार और समाज की राह सहज की, उसकी यात्रा को सुगम और सम्मानपूर्ण बनाने का संकल्प डबल इंजन सरकार में साकार हो रहा है। लखनऊ में लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा का शुभारंभ होगा, जिसके अंतर्गत प्रदेश की 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की माताओं-बहनों को निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा मिलेगी। साथ ही, रक्षाबंधन पर माताओं, बहनों एवं बेटियों को एक सहयात्री सहित निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान की जाएगी। मातृशक्ति का सम्मान और उनकी सुविधा हमारी प्राथमिकता है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button