देश-दुनिया
Naxalite: अमित शाह बोले-जब तक सारे नक्सली आत्मसमर्पण नहीं करते, पकड़े या मारे नहीं जाते; तब तक चैन से नहीं बैठेगी मोदी सरकार

Operation Black Forest: मोदी सरकार तब तक चैन से नहीं बैठेगी जब तक सभी नक्सली आत्मसमर्पण नहीं कर देते, पकड़े नहीं जाते या उनका सफाया नहीं हो जाता। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को यह बात कही।
कहा, सरकार भारत को नक्सल मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध
छत्तीसगढ़ के कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट को सफलतापूर्वक अंजाम देने वाले सीआरपीएफ, छत्तीसगढ़ पुलिस, जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और कोबरा बल के जवानों को बधाई देते हुए अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार भारत को नक्सल मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



