शहर-राज्य
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर, बारूदी सुरंग विस्फोट में दो जवान घायल

Bijapur News: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया तथा हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की। वहीं, नक्सलियों द्वारा किए गए विस्फोट में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
गंगालूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुनगा गांव के जंगल में हुई मुठभेड़
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुनगा गांव के जंगल में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया। (भाषा)



