क्राइम
Delhi News: दिल्ली में लाल किले के पास से पकड़ा गया कश्मीरी व्यक्ति, फर्जी एनआईए अधिकारी बनकर करता था ठगी

Delhi Crime: ठगी की वारदाते थमने का नाम नहीं ले रही है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पुलिस ने जम्मू-कश्मीर के एक व्यक्ति को लाल किले के पास से पकड़ा है, जो खुद को कथित रूप से केंद्रीय एजेंसी का अधिकारी बता कर नौकरी दिलाने के बहाने आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के साथ ठगी करता था। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
पुलवामा निवासी मुदस्सर नामक आरोपी को कोतवाली थाने की एक टीम ने गश्त के दौरान पकड़ा। पुलिस इस मामले के हर पहलू की जांच पड़ताल कर रही है। (भाषा)


