टॉप न्यूजदेश-दुनिया

Cyclone Alert: गुजरात में चक्रवात की चेतावनी, कच्छ में झोपड़ियों में रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए कहा

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि गुजरात के कच्छ क्षेत्र के ऊपर बना गहरे दबाव का क्षेत्र शुक्रवार तक चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है जिसके बाद जिले में अधिकारियों ने झोपड़ियों और अस्थायी घरों में रह रहे लोगों को स्कूलों, मंदिरों या अन्य इमारतों में आश्रय लेने को कहा है।

आईएमडी की चेतावनी के बाद, कच्छ के जिलाधिकारी अमित अरोड़ा ने एक वीडियो संदेश जारी कर अबडासा, मांडवी और लखपत तालुका में रह रहे लोगों से अपनी झोपड़ियों और कच्चे घरों को छोड़कर किसी स्कूल या अन्य इमारतों में शरण लेने के लिए कहा। (भाषा)

अहमदाबाद और गांधीनगर के लिए हल्की से मध्यम बारिश की संभावना
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, IMD वैज्ञानिक रामाश्रय यादव ने बताया, “पिछले 24 घंटे में कच्छ में बहुत भारी बारिश हुई है… गुजरात में 1 जून से लेकर अब तक 882 मिमी बारिश दर्ज हुई है, यह सामान्य से 50% ज्यादा है… सौराष्ट्र और कच्छ क्षेत्र में भी सामान्य से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है… आज अहमदाबाद और गांधीनगर के लिए हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button